3 महीने का बच्चा पेट में कैसे होता है?HealthPlanet

Posted on Sun 9th Oct 2022 : 09:39

प्रग्नेंसी के तीसरे महीने से शरीर में कई तरह के बदलाव दिखने लगते हैं। इस दौरान मां को ख़ासस ख़्याल रखने की ज़रूरत होती है क्योंकि मां जो भी खाएंगी या करेंगी, उसका सीधा असर बच्चे पर होने लगते है। तो आइए जानें कि प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में मां को किस तरह की बातों का ख़्याल रखने की ज़रूरत होती है।

1. इस दौरान गर्म पानी से न नहाएं। इससे आपके शरीर का तापमान अचानक बढ़ सकता है और शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जो बच्चे के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।

2. इस दौरान हार्मोनल चेजेंज़ होने की वजह से आप कई बार मूड स्विंग के कारण तनाव में रहती हैं। इसका असर बच्चे के विकास पर पड़ सकता है। इसलिए इस दौरान अच्छी किताबें पढ़ें, दिल को सुकून पहुंचाने वाला म्यूजिक सुनें, लोगों से मिलें और ज़्यादा से ज़्यादा खुश रहें।
3. जैसा कि इस दौरान बच्चे का विकास होना शुरू हो जाता है इसलिए आपकी डाइट पोषण से भरपूर होनी चाहिए। खाने में विटामिन और आयरन से भरपूर चीज़ों को शामिल करें। ताज़ा फलों का जूस पिएं।

4. प्रग्नेंसी के सिर्फ तीसरे ही नहीं बल्कि पूरे समय सिगरेट और शराब से दूरी बनाए रखें। क्योंकि इसका बुरा असर सीधे बच्चे पर पड़ता है। इसके अलावा जंक, प्रोसेस्ड और डिब्बाबंद फूड से भी परहेज़ करें। इनसे आपकी और बच्चे दोनों की सेहत पर असर पड़ेगा

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info